विभाग ने सीनियर 20 अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कम से कम एक जिला कवर करने और वहां कैंप करने को कहा गया है। इनमें लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत और आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर खीरी में कैम्प की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल मेरठ में ही कैंप करेंगे। जबकि बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र बरेली में ही कैंप करेंगे। गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार, देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी राकेश सिंह और 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के उप सेनानायक आशुतोष शुक्ला बहराइच में कैंप करेंगे। बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा यूपी 112 में एसपी अजय कुमार शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय अनिल कुमार झा पीलीभीत में कैंप करेंगे।