20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / भाजपाइयों ने की पत्थरबाजी तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और रबर की गोलियां भी दागीं

भाजपाइयों ने की पत्थरबाजी तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और रबर की गोलियां भी दागीं

दिनदहाड़े बीच सड़क पर घंटों चले महाभारत में सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यकर्ता, दो सीओ, दर्जनों पुलिसवाले और करीब आधा मीडियाकर्मी भी घायल हुए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 24 Aug 2016, 9:56 PM IST

Lathicharge on BJP Member

Lathicharge on BJP Member

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव करने गए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया तो वह उग्र हो गए और पथराव करने लगे जबाव में पुलिस ने वॉटर कैनन और रबर बुलेट चलाए गए साथ ही लाठीचार्ज कर दिया। दिनदहाड़े बीच सड़क पर घंटों चले महाभारत में सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यकर्ता, दो सीओ, दर्जनों पुलिसवाले और करीब आधा मीडियाकर्मी भी घायल हुए।
Lathicharge on BJP Member
लाठीचार्ज के शिकार कुछ राहगीर भी हुए। भगदड़ के दौरान भाजपाई इधर-उधर छिपते नजर आये। इस दौरान पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया और सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का हालचाल लेने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने हालचाल लिया। इस सम्बन्ध में हजरतगंज पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Lathicharge on BJP Member
यह पूरा था मामला

विधान सभा के सामने विशाल प्रदर्शन की अगुआई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने की। प्रदर्शन में भाजपा सांसद, विधायक, और कार्यकर्ता शामिल हुए। सड़क पर खड़ी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी वहीं, बीजेपी कार्यालय को पुलिस ने चारो ओर से घेर कर उनपर वॉटर कैनन का प्रयोग कर लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता निर्माणाधीन विधान भवन की ओर भागने। काफी देर तक चले हंगामे के चलते यातायात बाधित हो गया जो काफी देर में सही हो पाया। बताया जाता है कि भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में रखे पत्थर, गुम्मे अंदर से चलाये इसमें दो सीओ सहित दर्जनों सिपाही करीब आधा दर्जन पत्रकार भी घायल हुए मौके पर पहुंचे डीआईजी आरकेएस राठौर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Lathicharge on BJP Member
जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, स्कूली बच्चे हुए परेशान
हजरतगंज में मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन के चलते गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं। उधर से निकलने वाला हर कोई जाम में फंस रहा था। इस दौरान कई थानों की पुलिस और पीएसी मौजूद रही। प्रदर्शन के चलते एम्बुलेंस जाम में फंसी रही।

काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन सभी हलकान रहे। वहीं, जाम से स्कूली बच्चे भी परेशान रहे।
Lathicharge on BJP Member
शॉर्टकट के चक्कर में चोक हुईं गलियां
यातायात पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले रहे लेकिन प्रदर्शनकारियों के आगे उनकी एक न चली। नतीजन शहर के मुख्यमार्ग से जुड़ने वाली सड़कें भी जाम से चोक हो गईं। जल्दबाजी के चक्कर में लोगों ने शॉर्टकट अपनाए और विपरीत दिशा में वाहनों को चलाना शुरू किया इससे स्तिथि और खराब हो गई।

सड़क जाम होने से राहगीरों को भयंकर धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटो चले बवाल के बाद जब प्रशासन के आश्वाशन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Lathicharge on BJP
जगदम्बिका बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्‍या, पुलिस सपा से डरी
भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुएबीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ लाठी चलाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार डरी हुई है और वह उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचलना चाहती है।
Lathicharge on BJP