प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य को फिर परिषद भेजने पर सहमति बनी है। वहीं, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, जेपीएस राठौर, प्रियंका रावत, अनूप गुप्ता और अश्विनी त्यागी, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह कानपुर-बुंदेलखंड, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव और अंजना माहौर के नाम पर चर्चा की गई।