2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: लखनऊ से बाराबंकी तक तेंदुए का आतंक, अभी तक वन विभाग के हाथ खाली

लखनऊ में तेंदुए की दहशत अभी कम भी नहीं हुई है कि राजघानी लखनऊ से सटे हुए जिले बाराबंकी में तेंदुए के जोड़े को देखे जाने से दहशत का माहोल है। बाराबंकी के मंचपुरी में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं जिसके बाद लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान देखने के बाद क्षेत्र में तेंदुए के होने की पुष्टि की है। जिसके बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गस्त कर रही है और लोगों को सुरक्षित रहन के निर्देश दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 6 Jan 2022, 1:44 PM IST

leopard_5.jpg

लखनऊ. ठंड के साथ साथ लखनऊ के लोगों को तेंदुए ने भी परेशान कर रखा है। जहां एक ओर अभी तक वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है वहीं सोशल मीडिया पर लगातार तेंदुए को लेकर अफवाएं फैल रही है। भले ही वन विभाग दावा कर रहा हो कि तेंदुआ वापस जंगल चला गया है। लेकिन लोगों में अभी तेंदुए को लेकर दहशत है। दो दिन पहले तेंदुए ने कुर्सी रोड़ पर एक बछड़ें को शिकार बनाया है।

लखनऊ में तेंदुए की दहशत अभी कम भी नहीं हुई है कि राजघानी लखनऊ से सटे हुए जिले बाराबंकी में तेंदुए के जोड़े को देखे जाने से दहशत का माहोल है। बाराबंकी के मंचपुरी में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं जिसके बाद लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान देखने के बाद क्षेत्र में तेंदुए के होने की पुष्टि की है। जिसके बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गस्त कर रही है और लोगों को सुरक्षित रहन के निर्देश दिए गए हैं।

नील गाय बच्चा हुआ घायल

बाराबंकी के पीरनगर में तेंदुए को देखे जाने व नील गाय के बच्चे के घाटल अवस्था में पाए जाने के बाद लोग डरे हुए हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि नील गाय का बच्चा खेतों में लगे तारों से घाटल हुआ है। क्षेत्रिय लोगों ने दावा किय है कि उन्होंने क्षेत्र में तेंदुए का जोड़ा देखा है। बीते दिनों तेंदुए को देखे जाने के बाद क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए व लाठी डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। जिसके बाद वन विभाग को क्षेत्र में तेंदुए होने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। टीम को खेत की गीली मिट्टी पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में तेंदुए होने की पुष्टि की है। जिसके बाद से लगातात तेंदुए की तलाश की जा रही। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क व सुरक्षित रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों को तेंदुए से बचने के लिए जागरुक किया जा रहा है।

लखनऊ में देखा गया था तेंदुआ

बाराबंकी में तेंदुए को देखे जानें से पहले लखनऊ में पिछले की दिनों से तेंदुए का आतंक था। लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में तेदुए को देखे जाने का दावा किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर अनेक वीडियों भी वायरल हुए थे। लेकिन अब वन विभाग का दावा है कि पिछले पांच दिनों से अधिक समय से तेंदुआ लखनऊ में नहीं देखा गया है। लखनऊ पहुंचे तेंदुए ने 15 लोगों के घायल किया था जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश भी की लिए एक बार जाल में फंसने के बाद भी तेंदुआ भाग निकला। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ से जंगल पांच किमी की दूरी पर है। ऐसे में कई बार गोमती नदीं के किनारे चलते चलते वन्य जीव रिहायसी इलाकों में आ जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि संभावनाएं हैं कि तेंदुआ जंगल में वापस चला गया होगा। वहीं अब बाराबंकी में एक बार फिर से तेंदुए का जोड़ा देखा जान से जहां लोगों में दहशत है वहीं वन विभाग की भी चिंता बढ़ गई है।