9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के चिड़िया घर में तेंदुए की हुई मौत,जानिए वजह

शीतलहर शुरू हो चुकी है मौसम में दिन पर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ठंडी हवाओं की चिड़ियाघर में हुई मौत, सभी जानवर अपने साथी के जाने पर उदास है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 20 Dec 2022, 9:05 PM IST

 अस्पताल में थी भर्ती

अस्पताल में थी भर्ती

ठंडक का कहर शुरू हो चुका हैं इंसानो के साथ -साथ जानवरो की भी ठंड से हो रही है मौत। प्रशासन लगातार जगह - जगह रेन बसेरो का भी कर रहा है इंतजाम। लेकिन कही ना कही अधिकारियों की लापरवाही की वजह से परेशान हो रहे हैं आम लोग। आज लखनऊ के चिड़ियाघर में एक पिंजरा खाली हो गया। देर रात हुई, तेंदुए की मौत।

15 साल की मादा तेंदुआ, चली गई छोड़ कर

लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में 15 वर्षीय मादा तेंदुए की मौत हो गई है। उसका 2018 से चिड़ियाघर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिड़ियाघर से जारी हुए बयान में कहा गया है कि वह लंबे समय से बीमार थी और शनिवार को उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। उसने खाना और पानी भी लेना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से उसको भर्ती कराया गया। सोमवार रात को डॉक्टरों ने उसको मृत बताया।

चिड़िया घर में और भी जानवर है बीमार

चिड़ियाघर में कुछ बाघ भी गंभीर गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। रोजाना के तापमान में गिरावट के साथ चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम बीमार जंगली जानवरों को सही रखने और बीमारियों का इलाज करने के लिए काम कर रही है।