29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह दो दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जारी हुए निर्देश

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव तथा 24 अक्टूबर को मतगणना होनी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Oct 2019, 4:14 PM IST

Liquor Store

Liquor Store

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव तथा 24 अक्टूबर को मतगणना होनी हैं। इसके मद्देनजर सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। इसी के साथ शराब की दुकानों को भी मतदान से 48 घंटे पहले बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें विदेशी मदिरा, ताड़ी, देशी शराब और भांग की समस्त लाइसेंसी दुकानें, जो विधान सभा क्षेत्रों और उसके 8 किमी. के दायरे में आती हैं, वह बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ें- अब बदल जाएगा इस जगह का नाम, रखा गया प्रस्ताव, यूपी मंत्री का आया बड़ा बयान

यह हैं आदेश-
राजधानी लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं। यहां की विधायक रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से सांसद चुनी गई थीं, जिससे यह सीट रिक्त हुई है। जारी आदेशानुसार इस विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में किसी तरह की अव्यवस्था या शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मतदान से 48 घंटे पहल ही मतलब 19 अक्टूबर को शाम पांच बजे से 21 अक्टूबर को मतदान समाप्ति तक इस क्षेत्र व इसके 8 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी मॉडल शॉप, भांग, देसी शराब के ठेके, बार, ताड़ी, बियर शाप बीडब्ल्यूएफ एल-02/02बी, एफएल-2, सीएल-1सी, एफएल-7सी, सैन्य कैन्टीव व होटल, रेस्तरा, क्लब के साथ ही शराब बेचने वाले अन्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसी तरह 24 अक्टूबर को मतगणना स्थल के 8 किलोमीटर के दायरे आने वाली सभी ऐसे संस्थान बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- रत्ना सिंह के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस का अदिति सिंह को लेकर आया बड़ा बयान, पूर्व सांसद को ऐसे दिया झटका

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव-

21 अक्टूबर को यूपी की लखनऊ कैंट, सहारनपुर गंगोह सीट, बहराइच की बलहा (सु.), अंबेडकर नगर की जलालपुर, प्रतापगढ़ सदर सीट, बाराबंकी की जैदपुर, रामपुर सदर सीट, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविंदनगर, चित्रकूट की मानिकपुर, मऊ की घोसी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग