मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक यात्रियों के लिए कई ट्रेनों की व्यवस्था करके रखी हुई है। ये ट्रेनें हमेशा लखनऊ से अयोध्या के लिए जाती हैं। ऐसे में लखनऊ से अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो बड़ी ही आसानी से इन ट्रेनों में टिकट बुक करा सकते हैं। ये ट्रेनें आपको सीधा लखनऊ से अयोध्या ले जाएंगी।