24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Kalyan Mitra Recruitment : योगी सरकार पर मायावती का बड़ा हमला, बोलीं-लोककल्याण मित्रों की नियुक्ति चहेतों को खुश करने के लिए

Lok Kalyan Mitra Recruitment : मायावती बोलीं, सरकार को खाली पड़े पदों पर नियुक्ति कर युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:27 PM IST

mayawati

योगी सरकार पर मायावती का बड़ा हमला, बोलीं-लोककल्याण मित्रों की नियुक्ति चहेतों को खुश करने के लिए

लखनऊ. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए जनता के धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि अरबों रुपए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजीटल मीडिया में खर्च करने के बाद भी भाजपा सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचा सकी जो कि भाजपा सरकार की असफलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को खाली पड़े पदों पर नियुक्ति कर युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए।
मायावती ने शनिवार को जारी एक बयान में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी के सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं। यूपी सरकार उन्हें भर नहीं रही है। उसकी जगह योगी सरकार लोक कल्याण मित्रों को नियुक्त कर अपने चहेतों को खुश करने की कोशिश कर रही है, जो कि सरकारी धन का दुरुपयोग है। बतादें कि मंगलवार को लखनऊ में हुई यूपी की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व फीडबैक के लिए ब्लाक स्तर पर लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद से राजनीतिक दलों ने भाजपा और योगी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। सपा ने इस मामले पर भाजपा पर हमला बोला था।

जो कि भाजपा सरकार की असफलता है

इन लोक कल्याण मित्रों को शहरी क्षेत्रों में 30 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 हजार रुपये सेलरी के साथ ही पांच हजार रुपए यात्रा भत्ता भी दिए जाएंगे। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि अरबों रुपए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजीटल मीडिया में खर्च करने के बाद भी भाजपा सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचा सकी जो कि भाजपा सरकार की असफलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को खाली पड़े पदों पर नियुक्ति कर युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए।