26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के केंद्रीय मंत्री की पार्टी 80 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

अगले तीन चार दिन में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लखनऊ में किया जायेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rohit Singh

•

Updated: 17 Jan 2017, 8:14 PM IST

narendra modi

narendra modi

लखनऊ। बिहार की काराकट लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सदस्य और मानव संसाधन
विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
यूपी की 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस सम्बन्ध में आज प्रेस वार्ता
करते हुए पार्टी के पूर्वी उत्तरप्रदेश के संयोजक सौरव बन्द्योपाध्याय ने
कहा कि पार्टी पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 80
प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
के वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दशाई चौधरी और राष्ट्रीय
महा सचिव एसपी सिंह उपस्थित थे। इस दौरान दशाई चौधरी ने कहा कि पार्टी
सामान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी। अभी तक चार-पांच
पार्टिया साथ में मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। अगले तीन चार दिन में पार्टी
के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लखनऊ में किया जायेगा।

पार्टी
जो कि एनडीए का घटक दल है। इसकी स्थापना 2013 में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा जी द्वारा
की गयी थी जो पूर्ण रूप से जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर
लोहिया, सहजानंद सरस्वती के विचारों पर कार्य कर रही है। इस क्रम में आज
लखनऊ एवं आस पास के जिलों के करीब सैकड़ो लोगों ने पार्टी के प्रति आस्था
जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पूरी ताकत के साथ
कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य कर रही है और इसी तरह अभी तक करीब चौबीस से
पचीस हज़ार कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ भी गए है |

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग