28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर यूपी भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना, राम के काज में कोई बाधा बर्दाश्त नहीं

- भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, सत्ता में रहते हुए रामद्रोही सिद्ध हो चुके समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर जनता कैसे ट्रस्ट करेगी?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 16 Jun 2021, 12:14 PM IST

Swatantra Dev Singh

सीएबी के पास होने से दशकों से यातना झेल रहे हिंदुओं को मिलेगी मुक्ति : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, भगवान राम के काज में कोई बाधा बर्दाश्त न होगी। सत्ता में रहते हुए रामद्रोही सिद्ध हो चुके समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर जनता कैसे ट्रस्ट करेगी?

शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश यादव ने ऐसा क्या बोला की सब रह गए हैरान

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के बयान को आइना दिखाते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, वह लोग आस्था व निष्ठा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई। तुष्टिकरण व वोट बैंक के डर से रामनगरी अयोध्या जाना तो दूर, उसका नाम अपनी जुबान पर लाने से डरते थे। ऐसे लोग करोड़ों रामभक्तों के आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास न करें, ऐसा कैसे संभव है?

राम के काज में अब नहीं आएंगी कोई बाधा :- राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, केंद्र में उनकी सरकार के समय उनके मंत्री सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे रहे थे कि मंदिर न बने, वे भगवान राम के अस्तित्व के प्रमाण मांगते थे। उनको भूलना नहीं चाहिए कि केंद्र और प्रदेश में अब रामभक्तों की सरकार है। भगवान राम के काज में कोई बाधा नहीं आएगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग