लोकतांत्रिक मान्यता तार तार :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है। जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है, यह लोकतंत्र में बेहद चिंता का विषय है। सत्तारूढ़ दल ने आज भी सभी लोकतांत्रिक मान्यता तथा मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।