लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमण बेलगाम हो गया है। गांवों में हालत और बुरी है। यूपी के गांवों और कस्बे में बढ़ते कोरोना संक्रमण और चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए यूपी सरकार को कुछ सलाह दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को आईना दिखाते हुए कहाकि, दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला, मरते हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना और सक्रियता दिखाइए। माननीय मानवीय बनिए!