5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, अखिलेश यादव ने बताई चौंकाने वाली वजह

-अखिलेश को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और उत्तरप्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं : केशव प्रसाद मौर्य-भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर भाजपा की वैक्सीन कारगर साबित हुई : स्वतंत्र देव सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 2 Jan 2021, 6:33 PM IST

मैं नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन :  अखिलेश यादव

मैं नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन :  अखिलेश यादव

लखनऊ. यूपी सरकार, प्रदेश की जनता को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राई रन चला रही है। वहीं समाजादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया है कि, मैं कोरोना टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं, साल 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो सबको फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी। हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। इस पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि, पूर्व सीएम का बयान चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का अपमान है।

UP Top News : यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 15 से 30 मार्च के बीच होंगे, 15 फरवरी तक जारी होगा नोटिफिकेशन

ताली और थाली से ही कोरोना वायरस को दूर भगवा दें :- अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहाकि, हम भारतीय जनता पार्टी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते। भाजपा पर तंज कसते हुए सपा सुप्रीमो ने कहाकि, जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो टीकाकरण के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है? ताली और थाली से ही कोरोना वायरस को भगवा दें ना। मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। मैं भाजपा की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी।

चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान माफी मांगें अखिलेश :- उपमुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर जवाब दिया कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तरप्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। अखिलेश का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर भाजपा की वैक्सीन कारगर साबित हुई है । आप कौन सी वैक्सीन की बात कर रहे हैं, अखिलेश जी। अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना सिर्फ विपक्ष के लिए है। कोरोना की आड़ में भाजपा महंगाई, भ्रष्टाचार और अपनी नाकामी छुपाना चाहती है।

राम की नगरी कर मुक्त होगी :- अयोध्या से आए संतों, सिख समाज के लोगों व मौलानाओं से आशीर्वाद लेने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि, सपा सरकार बनने पर अयोध्या में धार्मिक स्थलों व आम लोगों से नगर निगम द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स माफ कर दिया जाएगा। राम की नगरी कर मुक्त होगी। अयोध्या से आए संतों ने अखिलेश के फिर से मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की।