31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असीम अरुण कानपुर और सतीश गणेश वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त

Police Commissionerate system : कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की कैबिनेट से गुरुवार को मिली थी मंजूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 26 Mar 2021, 10:39 AM IST

असीम अरुण कानपुर और सतीश गणेश वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त

असीम अरुण कानपुर और सतीश गणेश वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त

लखनऊ. यूपी के दो और शहरों कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम (Police commissionerate system) को कैबिनेट से गुरुवार को मंजूरी मिलने के बाद कानपुर में असीम अरुण और वाराणसी ए. सतीश गणेश (A Satish Ganesh) को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। असीम अरुण (Aseem Arun) इस वक्त डॉयल 112 की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ये दोनों आईपीएस अधिकारी कानपुर व वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर (First Police Commissioner) नियुक्त किए गए हैं।

वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होना तय, कैबिनेट बैठक में आज प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

इतिहास :- मध्य प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले ए सतीश गणेश का जन्म 1969 में हुआ था। ए सतीश गणेश वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त ए. सतीश गणेश आगरा में एडीजी जोन के पद पर तैनात थे। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले असीम अरुण का जन्म 1970 में हुआ था। असीम अरुण वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इस वक्त डायल 112 की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वाराणसी (कमिश्नरेट) के थाने :- वाराणसी नए व पहले पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश के अंर्तगत आने वाले वाराणसी नगर (कमिश्नरेट) के थानों में कोतवाल, आदमपुर, रामनगर, भेलूपुर, लंका, मड़ुवाडीह, चेतगंज, जैतपुरा, सिगरा, छावनी, शिवपुर, सारनाथ, लालपुर-पांडेयपुर, दशाश्वमेध, चौक, लक्सा, पर्यटक और महिला थाना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी ग्रामीण के थानों में रोहनियां, जंसा, लोहता, बड़ागांव, मिर्जामुराद, कपसेठी, चौबेपुर, चोलापुर, फूलपुर और सिंधौरा की भी जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर नगर (कमिश्नरेट) के थाने :- कानपुर के नए व पहले पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के पास कानपुर नगर (कमिश्नरेट) के थाने कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलेक्टरगंज, हरवंश मोहान, बादशाही नाका, अनवर गंज, रायपुरवा, बैकलगंज, छावनी, रेल बाजार, चकेरी, कर्नलगंज, ग्वाल टोली, कोहना, सीसामऊ, बजरिया, चमनगंज, स्वरूपनगर, नवाबगंज, काकादेव, कल्याणपुर, पनकी, बिठूर, बाबू पुरवा, जूही, किदवईनगर, गोविंद नगर, नौबस्ता, बर्रा, नजीराबाद, फजल गंज, अरमापुर और महिला थाना शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर आउटर के थाने में आने वाले महाराजपुर, नर्वल, सचेंडी, बिल्हौर, ककवन, चौबेपुर, शिवराजपुर, घाटमपुर, सजेती, साढ़, बिधनू शामिल हैं।