बेसिक शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था :- बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में लागू अवकाश की पुरानी व्यवस्था खत्म कर नई व्यवस्था लागू कर रहा है। परिषदीय विद्यालयों में देखा जाता रहा है कि अध्यापक छुट्टी का उपयोग करने के बाद दूसरे दिन स्कूल जाकर उसके लिए आवेदन देते थे, इसे विभाग स्वीकृत कर लेता था। इस व्यवस्था में अध्यापक अपनी मर्जी से छुट्टी ले लेते थे। पर अब यह नहीं चलेगा। विभाग इस पर सख्त हो गया है।