30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5682 नए कोराना वायरस मरीज मिले, 14 की मौत

Corona virus Update - यूपी में 37,238 नए संक्रमित Lucknow 5682 new Corona virus patients - 199 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 Apr 2021, 10:01 AM IST

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5682 नए कोराना वायरस मरीज मिले, 14 की मौत

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5682 नए कोराना वायरस मरीज मिले, 14 की मौत

लखनऊ. Corona virus Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस (Lucknow 5682 new Corona virus patients) ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5682 नए कोराना वायरस (new Corona virus patients) संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस से 14 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में सबसे अधिक 53475 एक्टिव केस लखनऊ में हैं।

कोराना अपडेट : आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं, अब एंटीजन टेस्ट के आधार पर होगी अस्पताल में भर्ती

यूपी में 37,238 नए कोरोना संक्रमित :- यूपी में बीते 24 घंटे में 37,238 नए संक्रमित भी मिल हैं। वहीं 199 लोगों की इस कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में ढाई लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और करीब 70 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं।

यूपी के जिलों में हालात बेहद खराब :- अब अगर कोरोना वायरस संक्रमित अन्य जिलों की बात करें तो वहां भी हालात बहुत ही बुरे हैं। बीते 24 घंटे में कानपुर में 1993 नए संक्रमित मिले हैं, यहां पर नौ लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में 1954 संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 ने दम तोड़ा है। वाराणसी में दस लोगों की मौत हुई है, यहां पर 1483 नए संक्रमित मिले हैं। बरेली में 1221, झांसी में 1084, गौतमबुद्धनगर में 1064, मुरादाबाद में 1061, गोरखपुर में 991, गाजियाबाद में 815, गाजीपुर में 742, लखीमपुर खीरी में 737, चंदौली में 610, ललितपुर में 580 तथा बाराबंकी में 572 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले हैं।