30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोराना अपडेट : आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं, अब एंटीजन टेस्ट के आधार पर होगी अस्पताल में भर्ती

Lucknow Hospital admission - अस्पताल में भर्ती के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्यता खत्म- अब सिर्फ एंटीजन टेस्ट पर अस्पताल में किया जा सकेगा भर्ती corona update - इस पर जिला प्रशासन ने किया गंभीरता से विचार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 23 Apr 2021, 9:36 PM IST

कोराना अपडेट : आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं, अब एंटीजन टेस्ट के आधार पर होंगे अस्पताल में भर्ती

कोराना अपडेट : आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं, अब एंटीजन टेस्ट के आधार पर होंगे अस्पताल में भर्ती

लखनऊ. Lucknow Hospital admission : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (corona update) रिकार्ड पर रिकार्ड बनाए जा रहा है तो राजधानी लखनऊ भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना प्रदेश में टॉप पर है। इस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से विचार करने के बाद अस्पताल में भर्ती के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट (RT PCR test) अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब सिर्फ एंटीजन टेस्ट (Antigen Test) में कोरोना की पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। प्रभारी डीएम ने इस संबंध में अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस अपडेट : यूपी में इस वक्त करीब ढाई लाख एक्टिव केस

अभी तक एंटीजन रिपोर्ट :- लखनऊ में अभी तक एंटीजन रिपोर्ट को अस्पताल मान नहीं रहे थे। कई मरीज ऐसे थे जिनके सभी लक्षण कोविड के थे लेकिन रिपोर्ट निगेटिव थी, ऐसे मरीजों को भी भर्ती नहीं किया जा रहा था।

लक्षण के आधार पर अस्पताल में करें भर्ती :- प्रभारी डीएम रौशन जैकब ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिया है कि किसी भी मरीज को बेड खाली होने पर भर्ती कर लक्षण के आधार पर इलाज शुरू करना होगा। एंटीजन रिपोर्ट भी उतनी ही मान्य होगी जितनी की आरटीपीसीआर। प्रभारी डीएम ने गैर कोविड मरीजों को भी भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

यूपी में कोराना वायरस ने बनाया रिकार्ड :- यूपी में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 37238 नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले। तो वहीं 199 लोगों की जान चली गई। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 5,682 नए कोरोना केस सामने आए हैं।