30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस अपडेट : यूपी में इस वक्त करीब ढाई लाख एक्टिव केस

Uttar Pradesh Corona virus Update : उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना वाररस की नई लिस्ट में 24 घंटे में 37238 नए संक्रमित पाए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 23 Apr 2021, 5:19 PM IST

कोरोना वायरस अपडेट : यूपी में इस वक्त करीब ढाई लाख एक्टिव केस

कोरोना वायरस अपडेट : यूपी में इस वक्त करीब ढाई लाख एक्टिव केस

लखनऊ. Uttar Pradesh Corona virus Update : उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना वाररसकी नई लिस्ट में 24 घंटे में 37238 नए संक्रमित पाए गए। जिसमें 199 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। यूपी में इस वक्त करीब ढाई लाख एक्टिव (Uttar Pradesh Corona virus Update Active case) केस हैं और करीब 70 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति, संजय गांधी पीजीआई के निदेशक व मेदांता लखनऊ के निदेशक भी संक्रमित हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर भी हालात बहुत बुरे हैं। बीते 24 घंटे में 5,682 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में 24 घंटे में 7,165 लोग तथा प्रदेश में 22,566 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 2,25,236 लोगों का टेस्ट भी किया गया।

18,77291 को दूसरी डोज :- अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि, कल प्रदेश में 2,25,236 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल की जांच की गई है। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 18,77291 लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है।

यूपी में ऑक्सीजन की कमी दूर करेंगे ये दो मंत्री

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉट स्पॉट :- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के आठ डॉक्टर सहित 75 पॉजिटिव कोरोना संक्रमण के कारण इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भी हॉट स्पॉट हो गई है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा डाक्टर संक्रमित हैं।