30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार को सिर्फ चुनावों की चिंता : अखिलेश यादव

यूपी में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ और भाजपा (BJP Government) पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 22 Apr 2021, 4:57 PM IST

भाजपा सरकार को सिर्फ चुनावों की चिंता : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार को सिर्फ चुनावों की चिंता : अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ और भाजपा पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहाकि, भाजपा सरकार (BJP Government) को सिर्फ चुनावों की चिंता (Election concern) रहती हैए मानव जीवन बचाने की नहीं। रोजाना मौतें हो रही हैं। अस्पतालों में इलाज नहीं हैं। गरीब कालाबाजारी का शिकार हो रहा है।

कोरोना का खतरा होते हुए भी भाजपा सरकार ने दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेजी : प्रियंका गांधी

नीति और नीयत दोनों में खोट :-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा है कि कोरोना ने एक ओर भारी तबाही मचा रखी है तो दूसरी तरफ बड़े महानगरों से श्रमिकों के पलायन ने स्थिति और खराब कर दी है। प्रवासी श्रमिकों के प्रति भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट है।

यह सब झूठ निकला :- भाजपा सरकारों की पोल खोलते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा सरकार ने ढोल पीटा था कि जो श्रमिक पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश वापस आ गए हैं उन सबको रोजगार मिलेगा। करीब 1ण्5 करोड़ की उपलब्धता का दावा किया था पर यह सब झूठ निकला।

अब फिर हो रहा मजदूरों का पलायन :- अखिलेश यादव ने कहाकि, अब फिर से बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डेए नोएडा तथा अन्य राज्यों से लाखों कामगारों घर लौट रहे हैं। इनके पास अब न काम है और न ही पैसा। सिर्फ अपने गांव लौटने की जल्दबाजी है।