31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का खतरा होते हुए भी भाजपा सरकार ने दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेजी : प्रियंका गांधी

Oxygen - यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण मरीजों के लिए आक्सीजन की भारी कमी Priyanka Gandhi BJP Government Question- कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 21 Apr 2021, 6:00 PM IST

कोरोना का खतरा होते हुए भी भाजपा सरकार ने दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेजी : प्रियंका गांधी

कोरोना का खतरा होते हुए भी भाजपा सरकार ने दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेजी : प्रियंका गांधी

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण मरीजों के लिए आक्सीजन की कमी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहाकि, हमारे यहां ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। हम ऑक्सीजन के सबसे बड़े उत्पादक हैं। पर सरकार ने आक्सीजन बाहर भेज दी है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- चीन का वुहान बना लखनऊ

आक्सीजन की कमी पर गंभीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, भारत का ऑक्सीजन निर्यात 2019-20 रुपए 4502 मीट्रिक टन, 2020-21 रूपए 9300 मीट्रिक टन है। हमारे यहाँ ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। हम ऑक्सीजन के सबसे बड़े उत्पादक हैं। लेकिन सरकार ने कोरोना का खतरा होते हुए भी दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेज दी। ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है।

हालात भयावह :- कोरोना संक्रमण से हालात भयावह होते जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की हालत बिगड़ने पर भी अस्पतालों में बेड न मिलने पर डॉक्टरों की सलाह पर तीमारदार घर में ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके चलते सप्लायरों ने मोटी रकम जमा कराकर सिलेंडर किराए पर देने शुरू किए। बड़ी संख्या में लोगों ने सिलेंडर खरीद भी लिए। जबकि अस्पतालों में भी ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति इन दिनों कई गुना बढ़ी हुई है।