31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कामर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 75 रुपए बढ़े, मेहनतकश जनता फिर हुई परेशान : अखिलेश यादव

- भाजपाई-मंहगाई’ का जवाब 2022 में देंगे यूपी के युवा : अखिलेश यादव  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Aug 2021, 5:07 PM IST

कामर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 75 रुपए बढ़े, मेहनतकश जनता फिर हुई परेशान : अखिलेश यादव

कामर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 75 रुपए बढ़े, मेहनतकश जनता फिर हुई परेशान : अखिलेश यादव

लखनऊ. एक बार फिर से कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने एक अगस्त से 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर दाम बढ़ दिए हैं। इस पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, उप्र के युवा ‘भाजपाई-मंहगाई’ का जवाब 2022 में भाजपा की गेंद को यूपी के स्टेडियम से बाहर करके देंगे।

यूपी में इन 26 जिलों में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट, लखनऊ में हुई रिकॉर्ड बारिश

कामर्शियल सिलेंडर पर दाम बढ़ने से जनता को हो रही परेशानी पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को अपने ट्विट के जरिए कहाकि, कामर्शियल सिलेंडर के दाम आज फिर लगभग 75 रु बढ़े हैं। इससे उन लोगों, ख़ासतौर से उन युवाओं पर महंगाई की मार और भी पड़ेगी जो काम-रोज़गार के सिलसिले में बाहर खाने-पीने पर मजबूर हैं। उप्र के युवा ‘भाजपाई-मंहगाई’ का जवाब 2022 में भाजपा की गेंद को यूपी के स्टेडियम से बाहर करके देंगे।

भाजपा ने ‘रोप वे’ को रोकने का हरसंभव किया था प्रयास :— एक और ट्विट में अखिलेश यादव ने कहाकि, कुछ दिनों पहले हमने विंध्याचल जाकर देवी माँ का आशीर्वाद लिया था, जिसके प्रतिफल में हमारे समय में पारित ‘रोप वे’ आज साकार हो रहा है, जबकि भाजपा ने इसे अटकाने-लटकाने का हरसंभव प्रयास किया था। कोई भाजपाइयों से कहे, कभी अपने किसी एक काम का तो फ़ीता काटिए। #सपा_का_काम_जनता_के_नाम।