30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान, लखनऊ में अचानक बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीज

- थर्ड वेव की निगरानी के लिए टास्क फोर्स का गठन- कोरोना वायरस गाइडलाइन नजरांदाज करने का आ रहा दुष्परिणाम- शुक्रवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 18 नए लोग पाए गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 17 Jul 2021, 2:18 PM IST

Corona virus (symbolic photo)

Corona virus (symbolic photo)

लखनऊ. Lucknow Corona virus update कोरोना वायरस गाइडलाइन को नजरांदाज करने का दुष्परिणाम है कि राजधानी लखनऊ में अचानक ही कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है। शुक्रवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 18 नए लोग पाए गए। लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 121 हो गई। इससे पहले गुरुवार को केवल दस कोरोना मरीज मिले थे।

नया फरमान, यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी शर्ट पर लगी रोक

जांच रिपोर्ट में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों की निगरानी को टास्क फोर्स का गठन किया है। सबसे ज्यादा मरीज इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर, आशियाना समेत दूसरे इलाकों में मरीज बढ़े हैं। राहत की बात है कि कोरोना से मौत के मामले अभी सामने नहीं आए।

लखनऊ में 18 मरीजों स्वस्थ :- शुक्रवार को लखनऊ में 18 मरीजों ने कोविड-19 को मात दी। चाहे शहर हो या चाहे गांव कोरोना के प्रति लापरवाही का जबरदस्त आलम है। डाक्टर और जिला प्रशासन दोनों चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि अगर कोरोना प्रोटोकाल का गंभीरतापूर्वक पालन नहीं किया गया तो कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने में भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

संवेदनशील इलाकों का करेंगी भ्रमण :- डीएम अभिषेक प्रकाश के अनुसार गठित टीमें अपने क्षेत्र में पहले से क्रियाशील सेक्टर स्कीम वाली टीमों का नेतृत्व एवं समन्वय स्थापित करते हुए काम करेंगी। इसके अंतर्गत सात दिनों के अंदर संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा। टीमें कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना, टेस्टिंग, कान्टेक्ट ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की व्यवस्था देखेंगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग