लखनऊ. Corona Third wave Eight ways Uttar Pradesh fight : कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। इस बीच अक्टूबर माह तक तीसरी लहर की चेतावनी विशेषज्ञों ने दी है। उप्र सरकार ने कोविड-19 की थर्ड वेब से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम-9 ने इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनायी है। बताया गया है कि तीसरी लहर में बच्चे निशाने पर होंगे इसलिए सबसे पहले यूपी के सभी 75 जिलों में चाइल्ड आइसीयू तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड अस्पताल, बेड, उपकरण, वेंटिलेटर, जांच यंत्र, दवाइयां, पैरा मेडिकल स्टॉफ में बढ़ोतरी के लिए कहा गया है। प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 10 बेड तथा हर मेडिकल कॉलेज में कम से कम 25 बेड का पेडियेट्रिक आईसीयू (पीकू) बनाने का काम शुरू हो गया है।