एकजुटता ने पेश किया एक उदाहरण :- यूपी में जिस तरह से कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। और तमाम इंतजाम फेल होते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड़ मिलना लोहे के चने चबाने से भी कठिन् कार्य है। ऐसे वक्त गोमती नगर विस्तार में स्थित एक निजी सोसाइटी MI RUSTLE कोर्ट के करीब 450 परिवारों ने जो काम किया वह आपसी समझ और एकजुटता बड़ा उदाहरण है। आज के शहरी जीवन में यह सोच बहुत कारगर है। सोसाइटी के सभी लोगों ने मिलकर एक नई शुरुआत की। अपने कैम्पस में ही मिनी मेडिकल हॉस्पिटल बना डाला। जहां डाक्टर साहब दवा लिख रहे हैं। इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम है। व्हीलचेयर, स्ट्रेचर भी है। सब जरुरत का सामान इस अस्पताल में हाजिर है जो किसी भी कोरोना संक्रमित को जरुरत पड़ सकती है।