31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से भाजपा के एक और विधायक दल बहादुर कोरी का निधन, सलोन विधानसभा क्षेत्र में दुख की लहर

Coronavirus BJP MLA Dal Bahadur Kori death : रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। कोरोना की वजह से अब तक भाजपा ने अपने छह विधायक खो दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 7 May 2021, 11:58 AM IST

कोरोना वायरस से भाजपा के एक और विधायक दल बहादुर कोरी का निधन

कोरोना वायरस से भाजपा के एक और विधायक दल बहादुर कोरी का निधन

लखनऊ. Coronavirus BJP MLA Dal Bahadur Kori death : रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। कोरोना की वजह से अब तक भाजपा ने अपने छह विधायक खो दिए हैं।

खुशखबरी... डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी कोरोनावायरस निगेटिव

सलोन विधानसभा क्षेत्र में दुख की लहर :- भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।इसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। काफी इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के निधन की खबर से पूरे सलोन विधानसभा क्षेत्र में दुख की लहर फैल गई है।

राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में बनाए गए मंत्री :- भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने एक बार एक साक्षात्कार में बताया था कि वह वर्ष 1990 में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे, वह दो बार जेल भी गए थे। इस दौरान वर्ष 1991 में उन्हें टिकट मिला, पर वह चुनाव हार गए। पहली बार वर्ष 1996 में सलोन विधानसभा से दल बहादुर कोरी विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में मंत्री बनाए गए।

फिर बने विधायक :- फिर अचानक किसी नाराजगी से कोरी ने वर्ष 2004 में कांग्रेस का दामन थाम लिया। पर जल्दी ही उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया और दोबारा वर्ष 2014 में भाजपा में पुन: शामिल हो गए। इसके बाद वर्ष 2017 में एक बार फिर दल बहादुर कोरी ने सलोन विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर विधायक बने।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश