28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
राजधानी में गोलियों की तड़तड़ाहट सहमे हैं लोग
Play video

राजधानी में गोलियों की तड़तड़ाहट सहमे हैं लोग

उनका 23 वर्षीय बड़ा बेटा इमरान गाज़ी और 21 वर्षीय छोटा बेटा अरमान गाज़ी ओला कैब चलाते थे

Google source verification

लखनऊ , राजधानी के गोमती नगर मे एपल कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या वाली वारदात को राजधानीवासी भूल भी नही पाय थे कि बुद्धवार की रात ठाकुरगंज के मल्लाही टोला निवाज़गज मे गोलियो की तड़तड़ाहट से लोग थर्रा उठे जहा दबंगो द्धारा दो सगे भाईयो को गोली मार दी गई। गोली चलने की सूचना के बाद ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और घायल भाईयो को ट्रामा सेन्टर पहुॅचाया जहां डाक्टरो ने दोनो भाईयो को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रापर्टी डिलिंग का काम करने वाले दिलदार गाज़ी अपनी पत्नी कतरून निसा 4 बेटे और एक बेटी के साथ मल्लाही टोला निवाज़गंज ठाकुरगंज मे रहते है। उनका 23 वर्षीय बड़ा बेटा इमरान गाज़ी और 21 वर्षीय छोटा बेटा अरमान गाज़ी ओला कैब चलाते थे । बताया जा रहा है कि दोनो भाई बुद्धवार की रात अपनी गाड़ी मे सीएनजी गैस भरवाने जा रहे थे रास्ते मे मुसाहिब गंज के पास पहुॅचे थे कुछ लोगो ने इन दोनो भाईयो पर लाठी डंडो से हमला कर दिया इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते गोली चलने की आवाज़ आई और इमरान गाज़ी और अरमान गाज़ी को गोली लगी और दोनो भाई वहीं लहुलुहान होकर गिर गए सनसनीखेज़ घटना की सूचना के बाद एएसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी सीओ चैक दुर्गा प्रसाद तिवारी इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज अंजनी पांडेय मौके पर पहुॅचे। पुलिस ने लहुलुहान दोनो भाईयो को ट्रामा सेन्टर पहुॅचाया।