कानून व्यवस्था पर सख्त रुख: योजना भवन में आयोजित बैठक में मंत्री ने लखनऊ की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लूट, डकैती, साइबर क्राइम और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री खन्ना ने कहा कि पुलिस को 24 घंटे गश्त करनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ 100% कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।