आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी :- पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहाकि, दिन में सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक कोविड प्रोटोकाल के साथ काम चलता रहेगा। आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने की छूट होगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू सिर्फ लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा। ग्रामीण लखनऊ में नहीं लागू होगा। इस दौरान फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की सप्लाई जारी रहेगी। रात्रिकालीन शिफ्ट के सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए छूट रहेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे। हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।