बाबा साहेब वाहिनी Babasaheb Vahini का गठन शीघ्र :- समाजवादी पार्टी जैसे-जैसे चुनाव 2022 नजदीक आ रहा है वह अलर्ट होती जा रही है। रणनीतियों पर मंथन हो रहा है कि, जीत के वोटों की जुगत कहां से लाई जाए। दलित वोट बैंक को लुभाने के लिए सपा बाबा साहेब वाहिनी का गठन कर रही है। और ऐसे दलित युवाओं की तलाश कर रही है जो उच्च शैक्षणिक योग्यता के साथ निर्विवाद हो। इन्हीं युवाओं को इस वाहिनी की जिम्मेदारी देने की योजना बनी है।