19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने में निवेश का अच्छा मौका, जानें सोने का आज का भाव

इस वक्त सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। और निवेश का सबसे अच्छा मौका है।

2 min read
Google source verification
सोने में निवेश का अच्छा मौका, जानें सोने का आज का भाव

सोने में निवेश का अच्छा मौका, जानें सोने का आज का भाव

लखनऊ. सोना कितना सोना है.. यह कहावत सोने में निवेश करने वालों के लिए बिल्कुल फीट बैठती है। इस वक्त सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। और निवेश का सबसे अच्छा मौका है। छह जनवरी 2021 को 24 कैरेट दस ग्राम सोने का भाव 51,350 रुपए था। 3 मार्च को 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 48270 रुपए दर्ज किया गया यानि की इन दो माह में करीब 3080 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की आज की कीमत (Gold Price Today) 48650 रुपए है। विशेषज्ञों की मानें, तो सोने के भाव में गिरावट जारी रहेगी। बीच में कभी कभी सोने के दाम में अचानक वृद्धि हो रही है।

लखनऊ में सात मार्च को इकाना स्टेडियम में होगा भारत दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे, भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

दो माह में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 5900 रुपए सस्ता :- सोने का कारोबार करने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक, केंद्रीय बजट में 2021-22 में सोने पर कस्‍टम ड्यूटी घटाना और अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से सोने के दामों में गिरावट आ रही है। राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरट के 10 ग्राम सोने के दाम 44,600 रुपए हैं। 2 मार्च को इसके दाम 44,250 रुपए थे। जबकि पांच जनवरी 2021 को सोने की इन दो माह में सबसे अधिक कीमत दर्ज की गई। वह 50,150 रुपए थी। मतलब आज 3 मार्च तक 5900 रुपए सोना सस्ता हो गया।

24 कैरेट 10 ग्राम सोने में 6050 रुपए की गिरावट :- वहीं राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की 2 मार्च की कीमत 48,280 रुपए थी। पांच जनवरी 2021 को 54,700 रुपए अधिकतम सोने का दाम दर्ज किया गया था। 3 मार्च को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 48650 रुपए है। इस हिसाब से जनवरी से आज तक सोने में 6050 रुपए की भारी गिरावट हुई है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग