लखनऊ. सोनभद्र में सोने का विशाल भंडार मिलने के बाद इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हैं। अमरीका, ब्रिटेन और रूस इस सूचना से अचंभित हैं। सोने की खुदाई होने के बाद भारत को स्वर्ण भंडार में जो इजाफा होगा उससे न केवल भारत की आर्थिक ताकत बढ़ेगी बल्कि सोने के मामले में भारत की अमरीका को भी पछाड़ कर अपनी बादशाहत कायम कर सकता है। आइए जानते हैं सोनभद्र के बारे में वे पांच बातें जिनसे अभी तक आप अनजान थे।
1.सोने सा चमकेगा भारत, 12 लाख करोड़ की कीमत का सोना :- सोनभद्र में सोने के विशाल भंडार के बाद भारत सोना के मामले में दुनिया के तीन शीर्ष देशेां में शामिल हो गया है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक जिले में करीब 3350 टन स्वर्ण भंडार होने का अनुमान है। यह देश के कुल गोल्ड रिजर्व का पांच गुना है। इस सोने की कीमत करीब 12 लाख करोड़ है। मौजूदा समय में भारत के पास लगभग 626 टन सोने का भंडार है। विश्व स्वर्ण काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमरीका के पास दुनिया में सबसे अधिक 8,133.5 टन गोल्ड रिजर्व है। इसके बाद जर्मनी के पास 3,366 टन और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास 2,814 टन है। भारत से ज्यादा सोने का भंडार रखने वाले अन्य देशों में इटली 2,451.8 टन, फ्रांस 2436 टन, रूस 2,241.9 टन, चीन 1,948.3 टन, स्विट्जरलैंड 1,040 टन और जापान के पास 765.2 टन का भंडार है।