आर्थिक स्थिति में आएगा भारी सुधार :- प्रभावों के बारे मे अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नव संवत्सर का राजा और मंत्री दोनों का पदभार मंगल पर होगा। मंगल एक क्रूर और उग्र ग्रह माना जाता है, इसलिए ऐसी संभावना है कि इस वर्ष दुर्घटना, संक्रामक रोग और प्राकृतिक आपदाओं की घंटनाएं हो सकती हैं। लोगों के अंदर भोग-विलास, स्वार्थी वृत्तियों की वृद्धि हो सकती है। इस संवत्सर के शुभ प्रभाव अति उत्तम हैं, बृहस्पति ग्रह की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति (economic condition) में भारी सुधार आएगा। यह वर्ष नए कानूनों को लागू करने के लिए अच्छा होगा, साथ ही किसानों को भी इस साल लाभ मिल सकता है।