11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार की शर्त गरीबों से छीन रही है जीने का अधिकार

इंदिरा नगर की मलिन बस्तियों तक पहुंचेगा जीने का अधिकार अभियान- वीरेन्द्र गुप्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 3:54 PM IST

Slum basti problem

इंसानी बिरादरी द्वारा संचालित किये जा रहे ‘जीने का अधिकार अभियान’ के तहत सरकारी स्कूल में शिक्षण की स्थिति और मिडडे मील जैसे मामलों को लेकर दबाव बनाए का सिलसिला चला. शिक्षा का अधिकार नामांकन से शुरू होता है लेकिन उन बच्चों के लिए यह शुरूआत थमी पड़ी थी जिनका आधार कार्ड नहीं है और अगर है तो उसमें उनका नाम या उनकी उम्र गलत लिखी हुई है. गरीब अभिभावकों को परिवार का पेट भरने की व्यवस्था करने से ही फुर्सत नहीं, आधार के लिए यहां से वहां चक्कर कहां से लगाएं. सरकारी प्रचार जो भी हो लेकिन गरीबों के लिए उसे हासिल करना या उसमें लिखी गलतियां सुधरवा लेना किसी उपलब्धि से कम नहीं.

Slum basti problem

इंसानी बिरादरी के खिदमतगार और ‘जीने का अधिकार अभियान’ के संयोजक वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नामांकन के लिए चल रही कोशिशों के दौरान अचानक सामाजिक कार्यकर्ता नासिर अली से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गुज़री 13 जुलाई को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि मिली. इस पत्र में सरकारी स्कूलों के प्रधान अध्यापकों को यह सूचना पहुंचाने को कहा गया था कि मलिन बस्तियों के बच्चों के अभिभावकों से स्कूल में दाखिले के प्रार्थनापत्र के अलावा दूसरा कोई अभिलेख नहीं मांगा जाएगा. यह पत्र दिखाए जाने के बाद ही प्रधान अध्यापिका के तेवर ढीले पड़े. इस तरह गाजीपुर के कुल सात बच्चों का नामांकन हो सका और इस तरह उनके लिए शिक्षा के अधिकार का दरवाजा खुला.

Slum basti problem

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधान अध्यापिका ने यह आरोप भी लगाया कि हमने बिना आधार के दाखिला दिलाने की जिद ठान रखी है जबकि हम तो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन किये जाने पर जोर बना रहे हैं कि आधार के नाम पर किसी को राशन और शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का जिक्र किये जाने पर उनका टका सा जवाब था- दिया होगा फैसला, तो क्या. इससे पता चलता है कि सरकारी तंत्र को देश की सबसे बड़ी अदालत की परवाह नहीं .उन्होंने बताया कि जीने का अधिकार अभियान गाजीपुर के अलावा बस्तौली, समुद्दीपुर, टीकापुरवा, लवकुश नगर और प्रतापनगर की मलिन बस्तियों में उन बच्चों की पहचान करेगा जो किसी कारण स्कूल से बाहर हैं. गरीब अभिभावकों के बीच शिक्षा की जरूरत का सवाल ले जाते हुए उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया जाएगा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद आधार के आधार पर राशन काटे जाने का सवाल भी उठाया जाएगा. जीने के सवाल से जुड़े तमाम मसलों से जूझने के लिए अभियान की स्थानीय समितियां गठित की जायेंगी.


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश