
देश में कांग्रेसी की नीतियों से स्थानीय निकायों में महिलाओं का नेतृत्व मजबूत हुआ : प्रियंका गांधी
लखनऊ. यूपी में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की बनाई नीतियों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के नेतृत्व को कांग्रेसी की नीतियों ने मजबूती दी।
महिलाओं की आवाज और उनके अधिकारों की हिमायत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट, उद्यमी, सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार...होंगी, ये दुनिया खूबसूरत और सशक्त लगेगी।
अपने अगले ट्विट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा, मुझे गर्व है कि हमारे देश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के नेतृत्व को कांग्रेसी की नीतियों ने मजबूती दी। हमारे देश के महिला नेतृत्व ने दुनिया को दिखाया कि महिला सरपंच, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री देश को कितना शक्तिशाली व सुंदर तरीके से नेतृत्व देती हैं।
Published on:
08 Mar 2021 12:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
