केवल 23 चश्मदीद मिले? :- सीजेआई ने सवाल करते हुए कहाकि, किसान रैली चल रही थी, सैकड़ों किसान मौजूद थे, तो क्या केवल 23 चश्मदीद मिले? साल्वे ने कहा कि लोगों ने कार और कार के अंदर मौजूद लोगों को देखा है। हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि, अब तक जितने गवाहों के बयान दर्ज हैं, उनके बयान यूपी सरकार सीलबंद लिफाफे में दे सकती है।