12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lakhimpur Kheri Violence Case : दो प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, कल कोर्ट में किए जाएंगे पेश

Lakhimpur kheri Violence Case- लखीमपुर खीरी के सुमित जायसवाल ने तिकुनिया हिंसा मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी, एसआईटी ने वीडियो फुटेज के आधार पर मामले में दो आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बुधवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Oct 2021, 7:29 PM IST

lakhimpur.jpg

लखीमपुर खीरी. Lakhimpur kheri Violence Case- तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार किसान, तीन भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार शामिल है। एसआईटी ने पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित लखीमपुर खीरी जिले के ही रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ के लिए इन्हें पुलिस लाइन में बने क्राइम ब्रांच के दफ्तर में लाया गया, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को एसआइटी ने दो प्रदर्शनकारी विचित्र सिंह और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुमित जायसवाल ने इन क्रॉस एफआइआर दर्ज कराई थी। एसआईटी ने वायरल वीडियो के आधार पर गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, मोकारमपुर, अलीगंज, थाना गोला लखीमपुर खीरी तथा विचित्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, गोगावा, थाना मीरा, लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए आशीष मिश्रा, सीबीआई कर रही पूछताछ, निघासन में धरने पर बैठे सिद्धू