लखनऊ. कोरोना वायरस से यूपी की खराब हुई हालात पर चिंता जताते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा की यूपी व केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहाकि, केन्द्र व यूपी सरकार ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए तथा आक्सीजन व दवाई आदि की कमी को दूर करने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाये हैं यह अच्छी बात है, लेकिन वे सब जमीनी हकीकत में भी समय से लागू होने चाहिए।