6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेट्रो की वजह से लगा जाम, कहीं फीकी न पड़ जाए क्रिसमस की शान

जब से मेट्रो कार्य शुरू हुआ है, शहर में पॉल्यूशन, ट्रैफिक, धूल की समस्या बहुत देखने को मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 21 Dec 2017, 8:01 PM IST

hazratganj

करिश्मा लालवानी

लखनऊ. लखनऊ में हर साल क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। सिर्फ क्रिसमस ही क्यों बल्कि यहां हर फेस्टीवल को शान-ओ-शौकत से मनाया जाता है। हजरतगंज का कैथेड्रल चर्च अभी से सजना शुरू हो गया है। इस दौरान लाइट्स से पूरे चर्च को सजाया जाता है। छोटे बच्चों को क्रिसमस सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा पसंद आता है। लेकिन लगता है इस बार लखनऊ में क्रिसमस की ये धूम फीकी पड़ सकती है। ऐसा हम नहीं बल्कि शहर में होने वाले मेट्रो कार्य कह रहे हैं। जब से मेट्रो कार्य शुरू हुआ है, शहर में पॉल्यूशन, ट्रैफिक, धूल की समस्या बहुत देखने को मिल रही है। हजरतगंज के मुख्यामार्ग और चर्च साइड इस बार ज्यादा तादाद में भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से जाम लगने की वजह से ऐसा हो सकता है।

ट्रैफिक जाम तो रहता ही है लेकिन परेशानी की बात ये है कि ट्रैफिक पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं दिखता। यानी कि ट्रैफिक पुलिस भी जाम के लेकर लापरवाह है। इसके अलावा गलत जगह पार्किंग में गाड़ी लगाना भी ट्रैफिक को न्योता देता है। अगर आप जीपीओ साइड से आते हैं, तो आपको मेफेयर से गाड़ी निकाल कर फिर यू टर्न लेना होता है तब जाकर कहीं आप सही पार्किंग में पहुंचते हैं। इस मामले मेें लखनऊ मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर कुमार केशव का कहना है कि मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से हजरतगंज एरिया में इललीगल पार्किंग के मामले में अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद ले कर इसे सुलझा सकते हैं।

लखनऊ के मॉर्डन गर्ल्स कॉलेज में पड़ने वाली वर्षा गुप्ता कहती हैं कि वो सबसे ज्यादा शॉपिंग हजरतगंज से ही करती हैं। लेकिन जब से मेट्रो का काम शुरू हुआ है, तब से आने जाने में देर हो जाती है। ट्रैफिक में फंसे होने के कारण घंटो लग जाते हैं। एक तो वैसे ही सर्दी का मौसम है ऊपर से ये दिक्कत।

इस मामले में लखनऊ मेट्रो पीआरओ अमित श्रीवास्तव का कहना है कि अनऑथोराइज्ड पार्किंग से जो एरिया ऑक्यूपाई होती है, उसके लिए पब्लिक को थोड़ा तो बियर करना पड़ेगा। ये समस्या सिर्फ लखनऊ में नहीं बल्कि हर मेट्रो सिटी में देखने को मिलती है।

जाहिर है शहर में हर तरफ मेट्रो की वजह से जाम लगा हुआ है। अब जब तक मेट्रो निर्माण कार्य खत्म नहीं हो जाता, तब तक तो ये परेशानी झेलनी ही पड़ेगी।