11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली ऑफर : लखनऊ मेट्रो में सफर के साथ लें फ्री जूस, बिस्किट और चॉक्लेट का मज़ा

लखनऊ मेट्रो कर्मचारियों ने एक महीने में चार बार किया 'गुड वर्क', हर तरफ हो रही प्रशंसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 28 Feb 2018, 8:31 PM IST

Lucknow Metro,Lucknow Metro Rail Corporation,lmrc news,

Lucknow Metro

लखनऊ. लखनऊ मेट्रो के चारबाग स्टेशन पर खाने के फ्री सैंपल मिलेंगे। इसमें जूस, बिस्किट, टॉफी, चॉक्लेट जैसी मेट्रो में सवारी करने वालों को मिलेंगी। बिग बाजार और अमूल की ओर से यह स्टाल लखनऊ मेट्रो के चारबाग स्टेशन पर लगाया गया है। यह ऑफर खासतौर से होली के अवसर पर दिया जा रहा है। ऑफर 1 फरवरी की रात 10 बजे तक है।

लखनऊ मेट्रो कर्मचारियों ने एक महीने में चार बार किया 'गुड वर्क', हर तरफ हो रही प्रशंसा


लखनऊ मेट्रो के कर्मचारियों ने एक बार फिर 'गुड वर्क' दिखाया है। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड एसबी सिंह ने एक यात्री का छूटा फोन को वापस लौटाया। दरअसल ट्रांसपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर 4:30 बजे काले रंग का एक फ़ोन मिला। गॉर्ड ने उसे स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया। 5:15 बजे करीब फोन के ओनर गोमतीनगर निवासी हसन गुलाम स्टेशन से औपचारिकताएं पूरी कर मोबाइल वापस पाया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें उनका फ़ोन वापस मिलेगा। उसमें कांटेक्ट के साथ कई ज़रूरी जानकारियां भी थीं। उन्होंने गॉर्ड को थैंक्स भी कहा।

इस महीने यह चौथी ऐसी घटना है जिसमें एलएमआरसी ने गुड वर्क दिखाया है। इससे पहले 22 फरवरी को एक शख्स का बैग छूट गया था जिसे लौटाया गया। उसमें एटीएम कार्ड, चार्जर और कई महत्वपूर्ण कागज थे। फिर 25 तारीख को एक महिला की घड़ी मिली जिसे भी वापस किया गया। 25 फरवरी को ही चारबाग स्टेशन पर एक यात्री बेहोश हो गया था जिसके बाद उसे मेट्रो प्लेटफार्म से ही स्ट्रेचर पर ले जाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया था ।

मेट्रो पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा स्टाफ पूरी तरह मेट्रो में सफर करने वालों की सेवा और सुरक्षा में रैनात है। हमारा प्रयास है कि लोग लखनऊ मेट्रो को अपना समझें। साथ ही लोग मेट्रो के सफर के साथ होली ऑफर का लुफ्त उठा सकते हैं ।