4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर देखिये बेस्ट 50 सेल्फी, रंगोली का भी लें मज़ा

बेहतरीन रंगोली की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 25 Jan 2018, 9:25 PM IST

Lucknow Metro

Lucknow Metro

लखनऊ. लखनऊ मेट्रो द्वारा 14 जनवरी से शुरू हुए सेल्फी विद मेट्रो कॉन्टेस्ट के 50 विजेताओं की सेल्फी को प्रदर्शनी के रूप में चारबाग मेट्रो स्टेशन पर दर्शाया गया है। इसके साथ ही वहां पर बेहतरीन रंगोली की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।

दरअसल 14 जनवरी से 24 जनवरी दिवस से पहले लखनऊ मेट्रो ने सेल्फी विद मेट्रो का आयोजन किया था। इस कांटेस्ट में करीब 400 एंट्री लखनऊ मेट्रो को भेजी गई थीं। इनमें से 50 तस्वीरों को खुद लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने चुना है। इन तस्वीरों को चारबाग मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी के रूप में लगाया गया है। विजेताओं ने कुमार केशव के साथ सेल्फी बोर्ड के आगे खड़े होकर सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान मेट्रो का सबसे छोटा फैन अमन ओझा भी मौजूद रहा। विजेताओं के चेहरे पर खुशी यह बयां कर रही थी कि लखनऊ की नई लाइफ लाइन में उन की झलक भी दिखेगी।

इसके अलावा स्टेशन पर रंगोली भी दर्शाई गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट्स सेक्शन की 25 लड़कियों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने लखनऊ की थीम पर इस रंगोली को बनाया है।

सीनियर पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जनता को मेट्रो से जुड़ने के लिए ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। लोग आकर यहां सेल्फी और रंगोली का नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही 26 जनवरी को देखते हुए लखनऊ मेट्रो स्टेशन को तीन रंगों के झारलर से सजाया गया है।

स्लाइड में देखें तस्वीरें-

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश