29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो मोबाइल पर बात करते हुए कर रहा था सड़क पार, चंद सेकेंड में हो गई उसकी मौत

- सड़क के नियमों का उल्लंघन करना कितना भारी पड़ता है इस वायरल वीड‍ियो को देखने के बाद पता चलेगा। वीड‍ियो देखने के बाद आपका पूरा शरीर कांप जाएगा और आप सिर्फ उफ्फ ही बोल पाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Aug 2021, 11:50 AM IST

वो मोबाइल पर बात करते हुए कर रहा था सड़क पार, चंद सेकेंड में हो गई उसकी मौत

वो मोबाइल पर बात करते हुए कर रहा था सड़क पार, चंद सेकेंड में हो गई उसकी मौत

लखनऊ. सड़क के नियमों का उल्लंघन करना कितना भारी पड़ता है इस वायरल वीड‍ियो को देखने के बाद पता चलेगा। वीड‍ियो देखने के बाद आपका पूरा शरीर कांप जाएगा और आप सिर्फ उफ्फ ही बोल पाएंगे।

सलाह पर होते हैं नाराज :- तमाम जगह आपने देखा होगा कि लोग मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पर कर रहे हैं। कार चला रहे हैं, यहां तक कुछ तो स्कूटर मोटर साइकिल चलाते हुए एक हाथ से मोबाइल पर बात करते रहते हैं। और कोई उन्हें ऐसा न करने को कहे तो वह नाराज हो जाते हैं। मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार करना एक युवक को बड़ा भारी पड़ा। सिर्फ सेकेंडों में उसको अपनी जान गंवानी पड़ी।

टोक्यो ओलंपिक में छाये यूपी के लाल, कपड़े की दुकान से पिता ने बेटे के सपनों को रखा जिंदा

युवक की मौत :- मामला राजधानी लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे का है। जहां पर एक युवक चौराहे पर मोबाइल पर बात करते हुए वह सड़क पार कर रहा था। तभी आलमबाग की ओर से आती तेज रफ्तार कार दिखी। युवक आगे पीछे करने लगा। इस बीच कार चालक ने उसे उड़ा दिया। टक्कर के बाद युवक करीब आठ फिट हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा और उसकी अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो जिसने भी देखा उसका शरीर कांप उठा।

अज्ञात पर मुकदमा कायम :- युवक अनिल के भाई आकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि, पड़ताल में पता चला है कि कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। कार नंबर के आधार पर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।