24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरा बिकरू कांड करने की तैयारी, जंगल में मिलेगी मेरी लाश: मुनव्वर राणा

- मुनव्वर राना इज बिकरु कांड, मर गया तो पुलिस जिम्मेदार: मुनव्वर राणा- मुनव्वर राना के बेटे और बेटियों ने उन्हें बना दिया कांशीराम : इस्माइल राना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 2 Jul 2021, 1:21 PM IST

दूसरा बिकरू कांड करने की तैयारी, जंगल में मिलेगी मेरी लाश: मुनव्वर राणा

दूसरा बिकरू कांड करने की तैयारी, जंगल में मिलेगी मेरी लाश: मुनव्वर राणा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. UP Police raids Munavwar Rana’s house मशहूर शायर मुनव्वर राना का परिवार संपत्ति विवाद में एक दूसरे के सामने है। एक दिन पहले मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज ने अपने चाचा को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई। इसके बाद तबरेज की तलाश में गुरुवार देर रात लखनऊ और रायबरेली पुलिस ने मुनव्वर के घर छापेमारी की। इसके विरोध में शायर मुनव्वर ने कहा यह बिकरु कांड, मर गया तो पुलिस जिम्मेदार होगी। इस पर मुनव्वर के भाई इस्माइल राना ने कहा, बेटे और बेटियों ने मेरे भाई को कांशीराम बना दिया है।

मशहूर शायर मुनव्वर राना के घर पर देर रात पुलिस की छापेमारी

यह है विवाद

रायबरेली में शायर मुनव्वर राना के भाइयों में प्रापर्टी विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में मुनव्वर राना के बेटे तबरेज पर हमला हुआ। मामले में मुनव्वर राना के भाई और तबरेज के चाचा राफे राना सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। फिर तरबेज के दो चाचा ने क्रास एफआइआर कराई।

मुनव्वर राना इज बिकरु कांड

छापेमारी पर मुनव्वर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने गुंडागर्दी की। मेरी बेटी (फौजिया) की बेटी का मोबाइल भी ले लिया। पुलिस ने अभद्रतापूर्वक कहा-आप हटिए आपसे कुछ भी लेना देना नहीं है। मैंने कहा कि मैं उसका बाप हूं। मैंने पुलिस से पूछा कोई सर्च वारंट है तो बताइए। वे घर में गुंडागर्दी करते रहे। उन्होनेे वीडियो में कहा, यह तो कानपुर का बिकरू कांड है, मुझे इन पुलिस में से कोई मार भी देता और मेरी लाश जंगल मिलती। और न भी मारता तो मेरे हालात ऐसे हैं कि मैं मर जाता, लेकिन अगर मैं मरता तो सब पुलिस वाले दोषी होते। 'मुनव्वर राना इज बिकरु कांड, मर गया तो पुलिस होगी जिम्मेदार। उन्होंने आरोप लगाते हुए अपने भाई के बारे में कहा कि वह (इस्माइल) कलकत्ते का बदमाश है।

राना का बेटा भूमाफिया: इस्माइल राना

संपत्ति विवाद पर मुनव्वर राना के भाई इस्माइल राना ने मुनव्वर के बेटे को भूमाफिया बताया। इस्माइल ने एक टीवी चैनल में कहा, मुनव्वर राना के बेटे और बेटियों ने उन्हें एक तरह से कांशीराम बना दिया है। राजनीति के चलते वे उन्हें गुमराह कर रहे हैं। इस्माइल ने कहा-कुछ दिनों पहले मेरे भाई ने कहा था कि सीएम योगी से मेरी जान को खतरा है, मैं दावे से कह सकता हूं कि यह मुनव्वर राणा का बयान नहीं है, उनके बेटे और बेटी राजनीति के चलते उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा मुनव्वर राना अपने होशो-हवास में नहीं हैं। जब-जब वह एम्स में भर्ती हुए हैं तब मैंने हनुमान बनकर उनकी सेवा की है। वह न जाने किस मजबूरी में राम नहीं बन सके।

...तो खुद पर चलवाई गोली

आरोप है कि तबरेज ने अपने चाचाओं को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार भी हुए।