लखनऊ. Minister Satish Dwivedi New controversy एक विवाद अभी थमा नहीं दूसरे एक नए विवाद में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का नाम आ गया। छोटे भाई अरुण द्विवेदी को ईडब्ल्यूएस कोटे से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति का मामला अभी ठंड नहीं पड़ा था मंत्री जी पर महंगी जमीन को बेहद कम दाम में खरीदने के आरोप लग गए हैं। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मंत्री सतीश द्विवेदी पर सवाल दागते हुए कहाकि, सवा करोड़ रुपए की जमीन 20 लाख में कैसे खरीदी? मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहाकि, कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।