2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की बोतलों और खानपान के सामान पर अधिक कीमत नहीं वसूल सकेंगे वेंडर, रेलवे ने शुरू किया विशेष अभियान

तय कीमत से अधिक की वसूली करने वाले वेंडरों के खिलाफ रेलवे विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 7:43 PM IST

 MP from Passenger train to Betul.

MP from Passenger train to Betul.

लखनऊ. पानी की बोतलों व अन्य खानपान के सामानों पर तय कीमत से अधिक की वसूली करने वाले वेंडरों के खिलाफ रेलवे विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। रेलवे के वाणिज्य और सुरक्षाबलों के अफसरों की निगरानी में टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जहां ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी तो दूसरी ओर टिकट की दलाली रोकने में भी ये टीमें मदद करेंगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अभियान की शुरुआत करते हुए मई के शुरुआती सप्ताह में कई टिकट दलालों और वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अधिक कीमत वसूलने पर होगी कार्रवाई

रेलवे यात्रियों की अक्सर शिकायत रहती है कि स्टेशनों पर खानपान के सामानों की बिक्री करने वाले वेंडर अक्सर अधिक कीमत वसूलते हैं। पानी के बोतल पर सबसे अधिक ओवररेटिंग की शिकायतें आती हैं। डीएआरम सतीश कुमार ने बताया कि पानी की बंद बोतलें उन मुख्य वस्तुओं में से एक है, जिसे अराजक तत्वों द्वारा गर्मी के मौसम में ओवरचार्जिंग के रूप में अतिरिक्त पैसा कमाने के लिये प्रयोग किया जाता है। ओवर चार्जिंग के रूप में लिये जा रहे पैसे को आमतौर पर पानी की बोतलों को ठण्डा करने के नाम पर लिया जाता है। डीआरएम ने बताया कि ठंडी बोतलों पर किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त चार्ज नही लिया जाता है और सभी प्रकार की पानी की बोतलों को एमआरपी पर ही बेचा जाना चहिये।

वाणिज्य और सुरक्षा अफसरों की संयुक्त टीमें गठित

रेलवे ने ओवररेटिंग और टिकट की दलाली रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। डीआरएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान अवैध वेंडरों को पकड़ने के लिये अभियान चलाये गये और लगभग 200 अवैध वेंडरों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। वर्तमान समय में लखनऊ मण्डल में दिनांक 21.04.2018 से 05.05.2018 के मध्य चलाये गये अभियान में 13 अनाधिकृत टिकट एजेंटो की धर पकड़ कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। डीआरएम ने कहा कि अवैध वेंडिंग, ओवर चार्जिंग और टिकट दलाली को रोकने के लिए गम्‍भीर प्रयास किये जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध वेंडिंग एवं टिकट दलालों पर नियंत्रण करने के लिए अधिकारियों एवं विशेष टीमों का गठन किया गया है ।

200 वेंडरों पर हो चुकी है कार्रवाई

ओवरचार्जिंग की शिकायत पर उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल एक साल में 200 से अधिक वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब एक बार फिर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवैध वेंडिंग, ओवर चार्जिंग और टिकट दलाली को रोकने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस विशेष अभियान के तहत रेलवे के वाणिज्य और रेल सुरक्षा बल विभागों के अधिकारियों और पर्यवेक्षको द्वारा स्टेशनों पर औचक जांच की जायेगी। यह अभियान विशेष रूप से ए और ए-1 श्रेणी के स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर चलाया जाएगा। टीमें इस बात पर नजर रखेंगी कि रेलवे परिक्षेत्र में स्टेशनों एवं ट्रेनों के अन्‍दर अवैध वेंडिंग और खाद्य सामग्रियों पर ओवर चार्जिंग न हो। इस अभियान के तहत स्टेशनों एवं ट्रेनों में बेचे जाने वाली खाद्य सामग्रियों और पानी की बोतलों की बिक्री पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।