24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / यूपी की जनता भारतीय झूठ पार्टी को सिखाएगी सबक : ओमप्रकाश राजभर

यूपी की जनता भारतीय झूठ पार्टी को सिखाएगी सबक : ओमप्रकाश राजभर

- महंगाई पर भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, यह देखो भाजपा का खेल, खा गयी राशन पी गयी तेल, बहुत हुई महगांई की मार अबकी बार हटाओ भाजपा सरकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 3 Jul 2021, 5:34 PM IST

ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ. Omprakash Rajbhar यूपी विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव नजदीक आ रहा है। ओमप्रकाश राजभर की भागीदारी संकल्प मोर्चा सभी पार्टियों की हालात खराब कर दी है। भागीदारी संकल्प मोर्चा के अजीबोगरीब फार्मूले का भाजपा नेताओं ने मजाक बनाया। इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने मतदाताओं को समझााते हुए कहाकि, भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर 5 साल में 5 जाति का सीएम व 20 डिप्टी सीएम फार्मूले पर भाजपा नेताओं नें पिछड़ो, दलितों,अल्पसंख्यको का उपहास उड़ाया,यही भाजपा उत्तराखंड में 4 वर्ष 3 माह में तीसरा सीएम बनाने जा रही है। 2022 में यूपी की जनता भारतीय झूठ पार्टी (UP Janta bhartiya jhutha party will teach Lesson) को सबक सिखाएगी।

मायावती की सीएम योगी को सलाह, नए डीजीपी को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने दें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर भाजपा पर रोजाना निशाना साधने से नहीं चुकते हैं। महंगाई पर भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, यह देखो भाजपा का खेल, खा गयी राशन पी गयी तेल, बहुत हुई महगांई की मार अबकी बार हटाओ भाजपा सरकार, जब भाजपा विपक्ष में थी तब महगांई डायन खा रही थी अब बोलती नहीं निकल रही है, रसोई सामान महंगा, पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा, दूध महंगा अब पानी भी महंगा,अब तो बोलो की हम महंगाई रोकने में फेल है।