
किसान पर हमला, देश पर हमला, प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए : प्रियंका गांधी
लखनऊ. 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के बाद किसान आंदोलन एक नए मोड़ पर आ गया है। टिकैत बंधुओं ने किसान आंदोलन में एक बार फिर नई गरमी पैदा कर दी है। पर जिला प्रशासन व भाजपा सरकार आंदोलन को तोड़ने की हर कोशिश कर रही है। जिस पर भाजपा से नाराज कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहाकि, किसान पर हमला, देश पर हमला है। प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने टि्वट में लिखा कि, किसान का भरोसा देश की पूंजी है। इनके भरोसे को तोड़ना अपराध है। इनकी आवाज न सुनना पाप है। इनको डराना धमकाना महापाप है। किसान पर हमला, देश पर हमला है। प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए।
गुरुवार को अपने टि्वट में प्रियंका गांधी ने भाजपा को आइना दिखाते हुए लिखा कि, कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है। कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। हिंसक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही की जाए लेकिन जो किसान शांति से महीनो से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।
Updated on:
29 Jan 2021 01:16 pm
Published on:
29 Jan 2021 01:16 pm
