महंगाई पर पिछले कई दिनों से भाजपा सरकार के मंत्री के अजीबोगरीब बयान आ रहे हैं, इन बयानों पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने ट्विट पर शुक्रवार को लिखा कि, महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने, सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें इसलिए टिकट के दाम बढ़े। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार है।