3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौधरी अजीत सिंह का निधन अत्यंत दुखद : सीएम योगी आदित्यनाथ

RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death - राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह (RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death) का गुरुवार सुबह छह बजे कोरोना वायरस से हुआ निधन #AjitSingh #COVID19
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 May 2021, 10:29 AM IST

chaudhary_ajit_singh.jpg

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस का कहर बुरी तरह से फैला हुआ है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह (RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death) का गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है। चौधरी अजित सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi sad) ने दुख जताते हुए कहा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने ट्विटर पर लिखा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कोरोना वायरस से चौधरी अजित सिंह निधन :- राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह (RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death) का गुरुवार को सुबह छह बजे निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे। और अपना इलाज गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में करा रहे थे। 20 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। समर्थकों में दुख लहर दौड़ गई है। तमाम नेता उनके निधन पर शोक संदेश दे रहे हैं।