26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर लौट रहे श्रमिकों पर आई आफत, सड़क हादसे में प्रतापगढ़ में नौ की मौत, इटावा में दस की हालात गंभीर

ट्रक और स्कॉर्पियो कार में टक्कर 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी दुखी, राजस्थान से श्रमिकों को लेकर आ रही बस इटावा में पलटी, दस की हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 Jun 2020, 4:51 PM IST

घर लौट रहे श्रमिकों पर आई आफत, सड़क हादसे में प्रतापगढ़ में नौ की मौत, इटावा में दस की हालात गंभीर

घर लौट रहे श्रमिकों पर आई आफत, सड़क हादसे में प्रतापगढ़ में नौ की मौत, इटावा में दस की हालात गंभीर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नवाबगंज थाने के वाजिदपुर में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। इस स़ड़क हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बालक शामिल है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। यह सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनस्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से शव को बाहर निकाल रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा भयानक है कि कार से मृतकों के शव निकालने में काफी दिक्कत आ रही है। फिलहाल कार को काटकर अभी तक तीन शवों को बाहर निकाला जा चुक है, बाकी फंसे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए शख्स का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

राजस्थान से श्रमिकों को लेकर आ रही बस इटावा में पलटी, दस की हालत गंभीर :- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर-जालौन मार्ग पर घर लौट रहे श्रमिकों को ले जा रही बस के गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे सभी बस में फंस गए और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 35 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद चालक-परिचालक और क्लीनर बस छोड़कर भाग गये। बस मालिक को श्रमिकों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की सहायता मिल सकी। श्रमिकों ने भट्टा मालिक पर खाना और मजदूरी न देने का आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंची बिठौली व सहसों पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह ने बताया कि राजा खेडा (राजस्थान) से राठ (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रही श्रमिकों से भरी बस चकरनगर सहसौ जालौन मार्ग पर बिठौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार की रात 11 बजे बस गहरे गड्ढे मे गिरने से पलट गई। बस चालक के सन्तुलन खो जाने से बस अनियंत्रित हो गई थी। श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोगों ने दबे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।