30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गुनाह के लिए देश से माफ़ी मांगो : संजय सिंह

Sanjay Singh BJP Government Attack : भाजपा सरकार और चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह नाराज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 2 May 2021, 1:42 PM IST

इस गुनाह के लिए देश से माफ़ी मांगो : संजय सिंह

इस गुनाह के लिए देश से माफ़ी मांगो : संजय सिंह

लखनऊ. Sanjay Singh BJP Government Attack : कोरोना का कहर यूपी में अपने चरम पर है। उस पर से पंचायत चुनाव और पंचायत चुनाव मतगणना इसे और बढ़ा रही हैं। ऐसे वक्त चुनाव कराने के लिए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग से नाराज आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहाकि, ये वक़्त जश्न मानने का नही बल्कि चिताओं पर चुनाव कराने वाले चुनाव आयोग और रैलियाँ करके कोरोना फैलाने वाले प्रधानमंत्री मोदी धिक्कारने का है। इस गुनाह के लिए देश से माफ़ी मांगो।

वैक्सीनेशन प्रोग्राम में बड़े पूंजीपति व धन्नासेठ बढ़-चढ़कर लें हिस्सा : मायावती

इतने तो निर्मम मत बनो आदित्यनाथ जी :- आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगातार कोरोना को लेकर यूपी सरकार पर हमले बोल रहे हैं। 30 अप्रैल के एक ट्विट में संजय सिंह ने कहाकि, इतने तो निर्मम मत बनो आदित्यनाथ जी। आपने कहा, ऑक्सीजन की कमी बताने पर सम्पत्ति ज़ब्त कर लोगे। देखिए इस रोते बिलखते बेटे को अपनी माँ की ज़िंदगी बचाने के लिये ऑक्सीजन की भीख मांग रहा है। आगरा पुलिस इसकी मां की ज़िंदगी छीन ले गई।

आश्रितों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दे सरकार :- सांसद संजय सिंह ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना से हो रहे निधन के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। संजय सिंह ने कहा, पंचायत चुनाव प्रक्रिया में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन न करने की वजह से चुनाव ड्यूटी करने वाले सैकड़ों शिक्षक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए। ऐसे सात सौ कार्मिकों को समय पर इलाज नहीं मिलने से मृत्यु हो गई। उन्होंने मृत कार्मिकों के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उनके परिवार के एक व्यक्ति को तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग की।